रायबरेली (ईएमएस)। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी, कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसा भदोखर थाना क्षेत्र के महोलिया गांव के पास की है। पुलिस उपाधीक्षक सदर अरुण नौहार ने बताया कि बीती रात में तेज रफ्तार कार लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर भदोखर थाना क्षेत्र के महोलिया गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की पहचान धनंजय सिंह (32) पुत्र अशोक सिंह निवासी दौलतपुर, आशुतोष मौर्या (35) पुत्र चंद्रभान निवासी अलीगंज डिहवा और संदीप सिंह (35) पुत्र तेजभान सिंह निवासी प्रहरी के रूप में हुई है। सभी निवासी जगतपुर थाना क्षेत्र के हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर हरचंदपुर की तरफ से आ रही कार भदोखर थाना क्षेत्र के महोलिया गांव के पास नहर किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जितेन्द्र 26 फरवरी 2026