भोपाल (ईएमएस) । रेल प्रसाशन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संतरागाछी-रानी कमलापति-संतरागाछी हमस$फर एक्सप्रेस का जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन संतरागाछी से दिनांक 27.02.2026 एवं रानी कमलापति से दिनांक 04.03.2026 को प्रस्थान कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुपपुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 02 मिनट का अतिरिक्त प्रयोगिक ठहराव प्रदान किया गया है। यह अतिरिक्त प्रयोगिक ठहराव उक्त तिथि से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमस$फर एक्सप्रेस का अनुपपुर स्टेशन पर आगमन समय 09.53 बजे एवं गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमस$फर एक्सप्रेस का अनुपपुर स्टेशन पर आगमन समय 00.31 बजे होगा। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि रानी कमलापति-संतरागाछी हमस$फर एक्सप्रेस के ठहराव से संबंधित क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी तथा स्थानीय स्तर पर रेल सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सकेगा। आशीष पाराशर/26फरवरी2026