राज्य
26-Feb-2026


- फर्स्ट और सेंकड ईयर के तीन जूनियर छात्रो के खिलाफ सीनियर ने की शिकायत भोपाल(ईएमएस)। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सीनियर ने जुनियर छात्रो द्वारा की गई मारपीट के बाद रैगिंग लेने की शिकायत दर्ज कराई है। घटना की शिकायत यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर दर्ज की गई है। हेल्पलाइन ने प्रकरण को आरजीपीवी को फारवर्ड किया है। इसके बाद आरजीपीवी घटनाक्रम में जुड़े विद्यार्थियों की तलाश कर कार्रवाई करेगा। जानकारी के मुताबिक तीन जूनियर विद्यार्थी का एक सीनियर विद्यार्थी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तब सीनियर ने जूनियर छात्रो से दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करनी शुरु कर दी। इस पर प्रथम वर्ष के एक और द्वितिय वर्ष के दो विद्यार्थियों ने मिलकर चौथे वर्ष के सीनियर विद्यार्थी की जमकर पिटाई कर दी। जूनियर विद्यार्थियों से पिटने के बाद सीनियर ने एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक हेल्पलाइन से ई-मेल मिलने के बाद आरपीजीवी द्वारा घटना की जॉच करते हुए प्रकरण से संबंधित विद्यार्थियों को नोटिस देकर तलब किया जाएगा। जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही तय की जायेगी। जुनेद / 26 फरवरी