भोपाल (ईएमएस) । बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 30 इलाकों में शुक्रवार को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी।जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें कैलाश नगर, बीमाकुंज, बंजारी, मीरपुर, सागरकुंज समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 9 से 11 बजे तक शिर्डीपुरम, गणपति एन्क्लेव, सिग्नेचर क्राउन, भूमिका रेजीडेंसी, फाइन एन्क्लेव, सागर कुंज, बीमा कुंज, बंजारी ए सेक्टर, क्वॉलिटी होम्स, कान्हाकुंज कॉलोनी एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिसनखेड़ी, भावना परिसर, बैरागढ़ गांव, आदर्श नगर, नई बस्ती, मीरपुर, जाट एरिया, कैम्प नंबर-12, सत्यम नगर, मथाई नगर, नंदा नगर, कैलाश नगर, सांई रेजीडेंसी, मूल रेजीडेंसी, सर्वोदय कॉलोनी एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक जेपी हॉस्पिटल, आई टाइप क्वार्टर एवं आसपास के इलाके। आशीष पाराशर/26 फरवरी2026