26-Feb-2026
...


दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भा क पा ग्वालियर (ईएमएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ग्वालियर जिला परिषद की बैठक सरवटे भवन हजीरा ग्वालियर पर संपन्न हुई । जिसमें पार्टी के म प्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड संजीव राजपूत, कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट एवं राज्य परिषद सदस्य कॉम अशोक पाठक,कॉम अंजली परमार, जिला परिषद सदस्य कॉम प्रकाश वर्मा,कॉम अनवर खान, जालिम सिंह,कॉम रमेश सविता ,कॉम अब्दुल शहीद,कॉम बारेलाल पाल,कॉम दुर्गा मौर्य,कॉम ज्ञान देवी वर्मा ने भाग लिया जिसमें विगत 20 फरवरी को सागर में हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े लोगों द्वारा तोड़फोड़ और मारपीट की वारदात की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कड़ी भर्त्सना करते हुए मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और सागर विश्वविद्यालय के कुलगुरु से दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।* भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि सागर विश्वविद्यालय के परिसर में ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े लगभग 50 _ 60 लोगों ने हमला कर तोड़फोड़ की ,आयोजक छात्रों को पीटा गया और झण्डे,बैनर फाड़ दिये गए।आयोजन के पूर्व भी आयोजक छात्रों को सम्मेलन नहीं करने की धमकियां दी गई थी।इस हमले के दौरान विश्वविद्यालय का स्टाफ और पुलिस कर्मियों ने आयोजक छात्रों की सुरक्षा की कोई कार्रवाई नहीं की ।छात्रों के सम्मेलन को इस तरह बाधित करना छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला है। केन्द्र और मध्य प्रदेश में फासीवादी प्रवृत्तियों की सरकार के संरक्षण में इस तरह अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला किया जा रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने इसकी कड़ी भर्त्सना करते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। भाकपा की मांग है कि शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की आज़ादी की सुरक्षा सुनिश्चित होना चाहिए।शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधन और पुलिस ,प्रशासन का दायित्व है कि इस तरह की वारदातों को रोका जाए।