27-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। पटियाला हाउस कोर्ट ने भारत मंडपम में प्रदर्शन के मामले में शिमला से गिरफ्तार तीन इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। दिल्ली पुलिस ने इन्हें प्रदर्शन की कोर प्लानिंग टीम का हिस्सा बताया, जिसमें टी-शर्ट डिजाइन और वॉट्सऐप समन्वय शामिल था। पटियाला हाउस स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने तीनों को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता ने दिल्ली पुलिस की रिमांड याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया। दिल्ली पुलिस ने आरोपितों की पांच दिन की हिरासत मांगते हुए दलील दी गिरफ्तार आरोपित सिद्धार्थ अवधूत, सौरभ और अरबाज खान प्रदर्शन की कोर प्लानिंग टीम का हिस्सा थे। तीनों हिमाचल प्रदेश के एक रिसाॅर्ट में छिपे थे, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/27/फरवरी/2026