27-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक इमारतों के आसपास अतिक्रमण और अवैध निर्माण रोकने के लिए एमसीडी जल्द सर्वे शुरू करेगी। ग्रेड-1 की एमसीडी के पास 85 संरक्षित इमारते हैं। इसमें दरियागंज में शाहजहानाबाद की ऐतिहासिक दीवार का बचा हुआ हिस्सा, मोर्टेलो टावर, मिर्ज़ा गालिब का मकबरा, श्राफ आई हास्पिटल, चांदनी चौक का टाउन हाल, कंपनी बाग आदि स्थल शामिल हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/27/फरवरी/2026