जबलपुर, (ईएमएस)। जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज के सान्निध्य में सतलोक आश्रम उड़दन, बैतूल में महाविशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है । तीन दिनों तक चलने वाले इस महाविशाल समागम में लाखों की तादाद में भक्त आकर भंडारा प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं, साथ ही अन्य कार्यक्रम जैसे रक्त दान शिविर, देहदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह का आयोजन 27 फरवरी को किया गया। इस बार संत रामपाल महाराज के सानिध्य में 30 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह संपन्न हुआ| रक्तदान रूपी महादान की लाइन में सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लिया और बैतूल जिला चिकित्सालय की टीम को 268 यूनिट रक्तदान किया गया। सुनील साहू / मोनिका / 27 फरवरी 2026/ 05.47