27-Feb-2026


मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं की गई जबलपुर, (ईएमएस)। इस्लाम धर्मावलंबियों के पाक माह रमजान मुबारक के दूसरे जुमा शुक्रवार को नगर एवं उपनगरीय क्षेत्रों की तमाम 100 से अधिक मस्जिदों व नमाजगाहों में दोपहर हजारों की तादाद में मुस्लिमों ने जुमा की विशेष नमाज अदा की। मुस्लिम बहुल क्षेत्र की मस्जिदों के बाहर तक नमाजियों की लंबी कतारें लगीं थीं। मस्जिदों में अल्ला-हो-अकबर की गूंज के साथ ही दुआ के लिये हाथ उठाये गये और सजदे के लिये सर झुकाये गये। अल्ला से गुजारिश की गई कि ऐ मौला बरकत और बारिश का नुजूर फरमा। मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की रहमत बरसा। नमाज के पूर्व पेश इमाम साहीबान ने जुमा का खुत्बा पढ़ा। मुस्लिम बहुल क्षेत्र मंडी मदार टेकरी स्थित जामा मस्जिद जमीअतुल कुरैश, नूरानी मस्जिद ठक्कर ग्राम, मस्जिदे हनफिया बहोराबाग, हम्जा मस्जिद अजीजगंज, मदीना मस्जिद गोहलपुर, सुलेमानी मस्जिद चांदनी चोक, मस्जिद अलफबेग, मंसूराबाद, मस्जिदे सालार गाजीनगर, गाजी मस्जिद नई बस्ती, औलिया मस्जिद चंडालभाटा, यकीनिया जामा मस्जिद ढलगर, मोहल्ला, मस्जिदे बिलाल चरहाई, चिरागली मस्जिद भालदारपुरा, जामा मस्जिद अंधेरदेव, जामा मस्जिद अनवरगंज, जामा मस्जिद ओमती, बंगाली मस्जिद नया मोहल्ला, जामा मस्जिद अनवरगंज, जामा मस्जिद जहांगीराबाद में बड़ी तादाद में मुस्लिमों ने रमजान जाकिरअली फूटाताल में जुमा की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद सदर, रामपुर गोरखपुर तथा उपनगरीय क्षेत्र गढा अधारताल की मस्जिदों में भी रमजान के जुमा की नमाज अदा हुई। मदनमहल स्थित जिन्नाती मस्जिद तथा मस्जिद गौसुलवरा नूरानी में भी बडी तादाद में मुस्लिम बंधुओं ने रमजान जुमा की नमाज अदा की। मुस्लिम बस्तियों में जुमा के दिन भर चहल-पहल व रौनक छाई रही। सुनील साहू / मोनिका/ 27 फरवरी 2026/ 05.52