भोपाल(ईएमएस)। नये शहर के शाहपुरा थाना इलाके में स्थित बारह नंबर मल्टी में एक युवक ने मंगलवार-बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि युवक काम के बाद देर रात घर लौटा इसके बाद उसने 85 साल की दादी से बातचीत की और कुछ देर टीवी देखता रहा। उसके बाद अपने कमरे में चला गया। अगली सुबह पिता काम से घर लौटे तो उन्हें बेटे का शरीर फंदे पर लटका नजर आया। शुरुआती जॉच में पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक 12 नंबर मल्टी शाहपुरा निवासी राकेश कनाडे पुत्र रमेश कनाडे (33) प्राइवेट काम करता था। उसके परिवार में पिता, बड़ा भाई और दादी है। मां का बचपन में ही देहांत हो चुका है। राकेश का बड़ा भाई इंदौर में रहता है। पिता रमेश कनाडे ने पुलिस को बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। आरजीपीवी कॉलेज में उनकी नाइट ड्यूटी रहती है। मंगलवार रात वह घर से ड्यूटी चले गए थे। रात करीब दस बजे राकेश घर आया और दादी से बातचीत के बाद अपने कमरे में चला गया। सुबह जब वह आये तो उन्हें राकेश का शरीर फंदे पर लटका नजर आया। मर्ग कायम कर पुलिस कारणो की जॉच कर रही है। जुनेद / 27 फरवरी