राज्य
27-Feb-2026


भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के मिसरोद चौराहे पर कार को रास्ते न देने के विवाद में निरंजन अखाड़ा की साध्वी रंजना और उनके शिष्यों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत आरोपी विनय पाटीदार, अभय पाटीदार, राजकुमार पाटीदार और लोकेश उर्फ कान्हा को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि बुधवार शाम करीब चार बजे जब साध्वी रंजना सलैया से अपने घर पेबल बे कालोनी जा रही थीं, तभी मिसरोद चौराहे पर साइड देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जुनेद / 27 फरवरी