ग्वालियर ( ईएमएस ) | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देषों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादिया सोनम(परिवर्तित नाम) निवासी गुढा थाना माधौगंज ग्वालियर ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 07.02.2026 के सुबह मेरी लडकी चांदनी(परिवर्तित नाम) उम्र लगभग 16 साल की घर से बिना बताये कहीं चली गयी है, जो अभी तक घर वापस लौटकर नहीं आई है और मैने अपनी लड़की की तलाश आसपास नाते रिश्तेदारियों में एवं सम्भावित स्थानों पर की गई कोई पता नहीं चला। मुझे शंका है कि मेरी लड़की चांदनी(परिवर्तित नाम) को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना माधौगंज में अप0क्र0 37/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त नाबालिग बालिका के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी लश्कर श्री मनीष याउव के कुषल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधौगंज उप निरीक्षक दिव्या तिवारी द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका की सकुषल दस्तयाबी हेतु लगाया गया। थाना माधौगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत बालिका की आसपास के क्षेत्र में तलाष की जाकर संदेहियों से पूछताछ की गई और मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया। दौराने विवेचना थाना माधौगंज पुलिस को दिनांक 27.02.2026 को तकनीकी सहायता एवं जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपहृत बालिका सरकारी मल्टी सिंधिया नगर महलगांव थाना विश्वविद्यालय ग्वालियर में देखी गई है, उक्त सूचना पर पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। सरकारी मल्टी सिंधिया नगर महलगांव के फ्लैट नं.10 ब्लाक 7बी में अपहृता चांदनी(परिवर्तित नाम) अपने मित्र श्याम जाटव(परिवर्तित नाम) निवासी नाका चन्द्रबदनी थाना झांसीरोड ग्वालियर हाल गुढा माधौगंज ग्वालियर के साथ मिली। पुलिस द्वारा मौके से अपहृता को दस्तयाब कर संदेही युवक श्याम जाटव(परिवर्तित नाम) को अभिरक्षा में लिया गया। थाना माधौगंज पुलिस द्वारा अपहृत बालिका के कथनों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।