क्षेत्रीय
28-Feb-2026
...


सागर/गढ़ाकोटा (ईएमएस)। उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र की गढ़ाकोटा में 14 एवं 15 वर्ष की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किए गए सर्वाइकल कैंसर मुक्त अभियान के अंतर्गत वैक्सीन की शुरुआत की।उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने गढ़ाकोटा के महाराणा प्रताप वार्ड की 14 वर्षीय कक्षा नवमी की छात्रा गुनगुन दुबे, पिता सतीश दुबे को वैक्सीन लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने प्रदेश एवं जिले के सभी लोगों से अपील की कि अपने परिवार, पड़ोस एवं मोहल्ले की 14 एवं 15 वर्ष की बेटियों को यह वैक्सीन अवश्य लगवाएं और मध्य प्रदेश को सर्वाइकल कैंसर मुक्त बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, एसडीएम श्री कुलदीप पाराशर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरे, विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सूर्यांश सिंघई सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। निखिल सोधिया/ईएमएस/28/02/2026