28khargon03 फोटो 28 फरवरी-06 खरगोन (ईएमएस)। खरगोन के उत्कृष्ट स्कूल में बतौर लेखापाल के पद पर पदस्थ परमानंद मंडलोई को सेवानिवृत्ति पर शनिवार समारोहपूर्वक विदाई दी गई। स्कूल प्राचार्य सहित स्टॉफ ने श्री मंडलोई की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभिनी विदाई दी। प्राचार्य राजेंद्र पाटीदार ने श्री मंडलोई क ईमानदारी और कार्यालय में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि लेखापाल श्री मंडलोई बेदाग छवि के व्यक्ति हैं। इन्होंने कभी शिकायत का मौका नहीं दिया। अन्य लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए। आपकी सेवाएं अविस्मरणी रहेगी। सेवानिवृत्ति शासकीय कार्य की वह प्रक्रिया है, जिससे हर किसी को गुजरना पड़ता है। समारोह में डॉ. मीरा रखौलिया, लोकेंद्र शाह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि 13 अगस्त 2007 से 28 फरवरी 2026 याने लगभग 19 वर्षों की लंबी सेवा अवधि में श्री मंडलोई ने अपने मुधर व्यवहार से पारिवारिक रिश्ता जोड़ लिया है। कार्यकाल में कभी कोई काम लंबित नहीं रखा। स्टॉफ की सैलरी व वेतन वृद्धि समय- समय मिलती रही है। स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने अपने वक्तव्य में श्री मंडलोई के कार्यों एवं व्यक्तित्व को सराहा। स्कूल स्टॉफ से मिले स्नेह पर श्री मंडलोई ने भावुक होते हुए यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है। वर्षो तक स्कूल में समय बिताया है। स्कूल स्टॉफ भी मेरे परिवार के समान है, ऐसे में विदाई समारोह से ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं परिवार से विदाई ले रहा हूं। आप सबका स्नेह, सहयोग हमेशा याद रहेगा। आगे भी स्कूल को मेरी आवश्यकता होगी तो में सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। इस दौरान स्टॉफ ने उन्हें शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान संगीत शिक्षक मुरली खोड़े, आशा पाटीदार ने भी संबोधित किया। संचालन सुनील देशपांडे ने किया। ईएमएस/नाजिम शेख/ 28 फरवरी 2026