क्षेत्रीय
28-Feb-2026


सर्वायकल कैंसर से बचाव के लिए 14 वर्ष की बालिकाओं को लगा सिंगल डोज खरगोन (ईएमएस)। जिला अस्पताल में शनिवार को समारोहपूर्वक एचपीवी बचाव का टीकाकरण कार्यक्रम शुरु किया गया। यह टीका बालिकाओं को ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय का कैंसर) से बचाव करेगा। इस टीकाकरण अभियान की डिप्टी कलेक्टर लोकेश छापरे, सीएमएचओ इंदौर माधव हसानी और खरगोन सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान की मौजूदगी में किया गया। एएनएम विजयलक्ष्मी शिंदे और सुनीता भालसे ने बताया ऑनलाईन पोर्टल पंजीयन के बाद टीका लगाया गया है। पहला टीका शहर लिवांशी चौधरी और हिमाक्षी चौधरी दोनों निवासी प्रभूकृपा कॉलोनी और समीक्षा नारिया को लगा। यह तीनों स्कूली छात्राएं है। यह टीका सिंगल डोज में लगाया जाएगा। बाजू में इंजेक्शन लगाया गया। प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है। सीएमएचओ डॉ. चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस टीकाकरण अभियान का राजस्थान के अजमेर से शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण जिला अस्पताल में भी देखा गया। ईएमएस/नाजिम शेख/ 28 फरवरी 2026