क्षेत्रीय
28-Feb-2026


खरगोन (ईएमएस)। पुलिस ने एक आदतन अपराधी को श्री खाटू श्याम मंदिर की दानपेटी तोड़ कर चोरी के प्रयास मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मंदिर दानपेटी तोडऩे में इस्तेमाल किया सरिया भी जब्त किया है। थाना करही पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 27 फरवरी को ग्राम करही स्थित खाटू श्याम मंदिर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। इसी सूचना पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु की। मंदिर में चोरी की घटना आमजन की आस्था से जुड़ा मामला होने से चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्रित की। परिणामस्वरूप रवि पिता सुरज्या वर्मा जाति तंवर निवासी ग्राम नेहरु मार्केट करही को मंदिर के पास देखे जाने की सूचना पर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर रवि ने दानपेटी तोडऩे की बात को स्वीकार की। उसने लोहे के सरिये से दान पेटी का ताला तोड़ा और उसमें से पैसे निकालने का प्रयास किया, परंतु नकुचा मूड जाने से पैसे नहीं निकाल पाया। रवि पर पूर्व से जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट, पॉक्सो एक्ट सहित अपहरण के प्रकरण दर्ज है। ईएमएस/नाजिम शेख/ 28 फरवरी 2026