क्षेत्रीय
28-Feb-2026


रायपुर (ईएमएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार ने किसानों के खाते में आधा अधूरा अंतर राशि डाला है। यह अंतर राशि समर्थन मूल्य और 3100 रुपये घोषित मूल्य के बीच की राशि है। जबकि दो सालों में धान के समर्थन मूल्य में 206 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। अतः सरकार अंतर राशि की गणना 3286 के आधार पर की जानी चाहिए। सरकार 3100 के हिसाब से कीमत देकर सरकार किसानों से धोखा कर रही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 1 एकड़ में 21 क्विंटल के हिसाब से खरीदी हुई। इस प्रकार 3906 रुपये प्रति एकड़ सरकार किसानों को नहीं दे रही। इस वर्ष 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इस हिसाब से किसानों का 2622 करोड़ रुपये सरकार नहीं दे रही है। श्री बैज ने कहा कि भाजपा का चरित्र किसान विरोधी है। सरकार ने इस वर्ष 7 लाख किसानों से धान नहीं खरीदा। सरकार ने खुद के द्वारा घोषित लक्ष्य से भी कम धान खरीदा, षड़यंत्र करके लाखों किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं करने दिया गया, अब सरकार किसानों को पूरा राशि भी नहीं दे रही है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/28 फरवरी 2026