क्षेत्रीय
28-Feb-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सडक पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। जिसके तहत स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान के निर्देशन में वार्ड क्रमांक 41 में गंदगी फैलाने वाले दुकानदार चावड़ी बाजारमें विकास शिव शक्ति ट्रेडर्स, सत्यम महालक्ष्मी तिरुपति प्लास्टिक अशोक, अशरफ अख्तर, दिलीप किराना, राजेंद्र सिंह आदि से 5000 रुपए का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी अजय सिंह ठाकुर के निर्देशन में वार्ड क्रमांक 10 घास मंडी एवं बाबा कपूर गोलंदाज में गंदगी करने पर जुर्माना कार्यवाही की गई जिसमें 2700 रूपये का जुर्माना किया गया।