क्षेत्रीय
28-Feb-2026


बालाघाट (ईएमएस).राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सान्दीपनि विद्यालय बालाघाट में दिनांक 1 मार्च को सुबह 10 बजे से विज्ञान दिवस, प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य डॉ युवराज राहंगडाले ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी, साइंस सर्किल जेसीएटी, एससीएटी 2025-26 परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 रैंक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संस्था प्रमुखों एवं शाला प्रभारियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिपं सीईओ अभिषेक सराफ, डीईओ अश्विनी कुमार उपाध्याय बतौर अतिथि शामिल होंगे। विशेष आकर्षण के रूप में कोटा इंस्टीट्यूट के 24 वर्षों के अनुभवी फैकल्टी जयंत चित्तौड़ा विद्यार्थियों को प्रेरणादायक उद्बोधन देंगे। साइंस सर्किल द्वारा जिले के समस्त विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अभिभावकों से इस अवसर पर उपस्थिति की अपील की गई है। भानेश साकुरे / 28 फरवरी 2026