- मास्टिक पद्धति से होंगे सड़कों के गड्ढों का स्थायी समाधान उल्हासनगर, (ईएमएस)। विगत कई वर्षों से उल्हासनगर में सड़कों में जानलेवा गड्ढे से लोग जूझ रहे हैं। हर साल गड्ढों को भरने के नाम पर मनपा प्रशासन करोड़ों रुपया खर्च कर रही है मगर समस्या वही ढाक के तीन पात वाली। लेकिन अब आशा की नई किरण जगी है और महापौर अश्विनी कमलेश निकम शहरवासियों को गड्ढा मुक्त सड़क की सौगात देने वाली हैं। जी हाँ, अब उल्हासनगर में सड़कों के गड्ढे गायब हो जाएंगे, वर्षों से चली आ रही यह समस्या अब बहुत जल्द दूर होने वाली है, क्योंकि ऐसा भरोसा महापौर ने शहरवासियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि अब मास्टिक पद्धति से सड़कों के गड्ढों का स्थायी समाधान किया जाएगा। दरअसल उल्हासनगर शहर में सड़कों की मरम्मत के लिए मास्टिक पद्धति से काम की शुरुआत कर दी गई है। इसका शुभारंभ शुक्रवार देर रात पैनल नंबर छह में मच्छी मार्केट से बाबा मंगलाराम चौक होते हुए प्रेम कारिया मार्ग से आगे तक किया गया। इस मौके पर महापौर अश्विनी कमलेश निकम व पूर्व विधायक पप्पू कालानी की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही कमलेश निकम, अजीत माखीजानी, विक्की लबाना, महेश सुखरामानी, मनोज सचदेव, राजा कारिया, कुमार कारिया, दुर्गा राय, बाबू माखीजा, दिलीप पंजाबी अजीत राम सिंघानी, किशन लच्छानी, राजेश अमरनानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। टीओके के युवा नेता कमलेश निकम ने कहा कि आगे भी शहर की सड़कों की मरम्मत मास्टिक पद्धति से की जाएगी जिससे सड़कों पर जल्दी गड्ढे नहीं बनेंगे और नागरिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अबकी बार जो पहला डेमो के तौर पर ये रोड देखा जाएगा कि हम मास्टिक करके जल्द से जल्द खड्डे नहीं हो और अच्छे तरीके से मास्टिक एक नए उदाहरण के तौर पर शहर में ये प्रभाग क्रमांक छह के जो नगरसेवकों की जो मांग थी वो महापौर ने सुनी। अब इसी मास्टिक पद्धति से समूचे शहर में सड़कों के गड्ढों को भरा जाएगा ताकि शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त हो सके। संतोष झा- २८ फरवरी/२०२६/ईएमएस