राज्य
28-Feb-2026


सुमित अग्रवाल- जिलाध्यक्ष, देहरादून तथा रीमा शर्मा- प्रेमनगर, देहरादून, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत देहरादून (ईएमएस)। सुराज सेवा दल ने संगठन विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लेकर सुमित अग्रवाल को जिला अध्यक्ष, देहरादून तथा रीमा शर्मा को प्रेमनगर, देहरादून महिला प्रकोष्ठ) का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर भाजपा कांग्रेस को छोड़कर आए युवाओं व अन्य लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण की। यहां उत्तरांचल प्रेस क्लब में सदस्यता ग्रहण समारोह में सुमित अग्रवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व भाजपा छोड़कर आए कई युवाओं ने सुराज सेवा दल की सदस्यता ग्रहण की। सुमित अग्रवाल ने कहा कि आज कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही दलों की विचारधारा समास हो चुकी है और सत्ता प्राप्ति ही उनका मुख्य उद्देश्य बन गया है। उन्होने कहा कि प्रदेश को एक मजबूत क्षेत्रीय संगठन की आवश्यकता है जो उत्तराखंड के मूल मुद्दों-रोजगार, पलायन, भ्रष्टाचार, भूमि संरक्षण और पहाड मैदाल के सतुलित विकास पर कार्य करे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुराज सेवादल ही एकमात्र क्षेत्रीय संगठन है जो इन मुद्दो पर सघर्षरत है। दल के महामंत्री देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि सर्वसम्मति से सुमित अग्रवाल को जिला अध्यक्ष तथा रीमा शर्मा को प्रेमनगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक साल बताने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया और प्रदेशहित में संघर्ष का संकल्प लिया। इस दौरान अनेक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। वहीं सदस्यता ग्रहण करने के बाद तिब्बती मार्केट से सभी कार्यकर्ता रैली के रूप में प्रदेश कार्यालय, सिरमौर मार्ग, राजेंद्र नगर पहुंचे। कार्यकर्ताओं की रैली से जगह जगह जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/28 फरवरी 2026