राज्य
28-Feb-2026


देहरादून (ईएमएस)। नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) के तत्वावधान में संचालित चैरिटी बाजार एवं प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमंे महिलाओं द्वारा नए व पुराने कपड़ांे से सामान तैयार किया जा रहा है। एनएपीएसआर के माध्यम से चलाए जा रहे बाजार से महिलाओं को रोजागर मिल रहा है। इस अवसर पर एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि महिलाओं ने नए व पुराने कपड़ों से सामान तैयार किया जा रहा है जिसको विक्रय कर उसका 25 प्रतिशत निर्धन बालिकाओं की स्काॅलरशिप, विवाह और महिलाओं मे उत्पन्न होने वाले हाइजेनिक समस्याओं के इलाज हेतु खर्च किया जा रहा है आज इन्ही महिलाओँ को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड लोकभवन मे आयोजित तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी मे स्टॉल लगाय गया है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/28 फरवरी 2026