राज्य
28-Feb-2026


देहरादून (ईएमएस)। देहरादून स्थित एडीफाई वल्र्ड स्कूल के लगभग साठ विद्यार्थियों ने जाखन स्थित जोहड़ी गांव के गोदाम्बरी हैंडलूम में दो दिनों का एजुकेशनल टूर किया। इस दौरान इसमें विद्यार्थियों को हथकरघा से संबंधित जानकारी से परिचित करवाया गया जैसे बॉबीन भरना, धागों की जानकारी, लूम को किस प्रकार से चलाया जाता है और किस प्रकार से कपड़ा हाथ से बुना जाता है। इस अवसर पर इसके साथ साथ ही हाथ से बने कपड़ों के लाभ भी समझाए गए एवं विभिन्न रंगों में कपड़ों को किस तरह से डाई किया जाता है यह भी उन्हें विस्तार पूर्वक विभिन्न रंगों के धागों से तैयार किए गए कपड़ों के माध्यम से बताया गया। बच्चों को बताया गया कि गोदाम्बरी हैंडलूम का यह कदम सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। इस दौरान आने वाली पीढ़ी को हथकरघा के लाभ के साथ-साथ, आगे भविष्य में कैसे इस उद्योग को रोजगार की तरह प्रयोग किया जा सकता है के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान एडीफाई वल्र्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने जानकारी के प्रति उत्सुकता दिखाते हुए गोदाम्बरी एंटरप्राइसिस के संस्थापक सुशील नौटियाल से प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने संतोषजनक उत्तर दिया गया। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/28 फरवरी 2026