--सम्मलेन में शामिल अतिथि हाथरस (ईएमएस) ।प्रेम रघु मेडिकल कॉलेज के हाल में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह शारीरिक प्रमुख अमरवीर सिंह ने कहा कि संघ का उद्देश्य समस्त हिन्दू समाज का संगठन करना है। उन्होंने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल वर्षों की गणना नहीं, बल्कि विचार और साधना की यात्रा है। उन्होंने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए भारत को विश्व में अग्रणी बनाने का आह्वान किया। समाजसेवी दीप्ती वार्ष्णेय ने परिवार स्तर पर बच्चों को धर्म व संस्कृति की शिक्षा देने पर जोर दिया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यूएस गौड़ ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शरद तिवारी ने की तथा संचालन अमित गौतम ने किया। कॉलेज प्रबंधक डॉ. पीपी सिंह ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। अंत में भारत माता की आरती के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। कार्यक्रम में संघ पदाधिकारी व नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 28 फरवरी 2026