राज्य
28-Feb-2026
...


देहरादून (ईएमएस)। भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई)ए देहरादून पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 28 फरवरीए 2026 को साइंटिस्ट हॉस्टलए एफआरआई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आईसीएफआरई और संबंधित संस्थानों के उन सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों और कार्मिकों का भव्य सम्मान किया गया जिनकी उम्र 31/12/2025 को 80 वर्ष पूरी हो गई है। इसमें 23 वैज्ञानिक तथा कार्मिक सम्मिलित किए गए हैं जिनकी जन्म तिथि 1935 से 1945 तक है। इनमें श्री एमएल ठाकुरए श्री एसएस राजपूतए हरबक्श सिंहए केएस शुक्लाए एमके भट्टाचार्य, एमएन झा, पीएल सोनी और अन्य व्यक्ति शामिल हैं। यह कार्यक्रम आईसीएफआरई पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा डॉ. एनएसके हर्ष, डॉ. ओमबीर सिंह, डॉ. एसपी सिंह और वाईएस नेगी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। (फोटो-19) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/28 फरवरी 2026