शनिवार को छोला विश्राम घाट पर पंचतत्व में विलीन भोपाल (ईएमएस)। देव, शास्त्र, गुरु के प्रति समर्पित, समाज एवं धर्म के लिए पूरा जीवन लगा देने वाले भोपाल की जैन समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति नरेंद्र जी वंदना का शनिवार को निधन हो गया। नरेंद्र वंदना के निधन का समाचार सुनकर पूरे जैन समाज को गहरा आघात लगा है। समाज के गणमान्य लोगों ने नरेन्द्र वंदना के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नरेन्द्रजी की अंतिम यात्रा उनके लालघाटी जैन नगर स्थित निवास से छोला विश्राम घाट पहुंची जहां उनका उंतिम संस्कार किया गया। जैन सामज के लोगों ने ऐसे समाजसेवी की मौत को मन को विचलित कर देने वाली बताया है। समाज के अनेक लोगों ने अपनी शेक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र जी भोपाल जैन समाज की शान थे, जैन समाज के आधार स्तंभ थे एक जाने-माने दानवीर, समाज सेवी थे, वे सरल स्वभावी और समाज, एवं संगठन के प्रति समर्पण की भावना रखने वाले ऐसे शख्स थे जिनके कार्यों को पूरे जैन समाज ने स्वीकारा और उन्हें सम्मान दिया। आज हमने हमारे एक मजबूत स्तंभ को खो दिया ऐसे व्यक्ति को खोना पूरी समाज के लिए अपूर्ण क्षति है। परमपिता परमेश्वर आज निश्चित रूप से उन्हें अपने चरणों में स्थान देंगे हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ऐसे दुखद क्षणों में उनके पूरे परिवार के साथ साथ पूरी जैन समाज को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। आशीष पाराशर, २८ फरवरी, 2026