क्षेत्रीय
01-Mar-2026
...


- एलपीजी सिलेंडरों में 7 से लेकर 71 रुपए तक की बढ़त भोपाल (ईएमएस)। पेट्रोलियम कंपनियों ने इस महीने भी घरेलू गैस उपभोक्ताओं के सिलेंडरों में दाम नहीं बढ़ाकर आम लोगों को राहत दी है, वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। आज से ये सिलेंडर 7 से लेकर 71 रुपए तक महंगे हो गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर अभी 881 रुपए में ही मिलता रहेगा। इसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सबसे बड़ी राहत है, जब सिलेंडरों के दामों में लगातार कई महीनों से कोई वृद्धि नहीं की गई है। 19 किलो का गैस सिलेंडर जो 1848 रुपए 50 पैसे का मिल रहा था, वह अब 1874 रुपए का मिलेगा। इसके दाम में 28 रुपए 50 पैसे की वृद्धि की गई है। 5 किलो का अप्पू सिलेंडर रविवार से 562 रुपए में मिलेगा, जो कल तक 555 रुपए में मिल रहा था। इसमें 7 रुपए की वृद्धि की गई है, वहीं उद्योग-धंधों मे ंलगने वाला 47.5 किलो क ा गैस सिलेंडर 4 हजार 682 रुपए का आएगा, जो कल तक 4 हजार 610 रुपए का मिल रहा था। इसमें 71.50 रुपए की वृद्धि की गई है। अलग-अलग कंपनियों के दामों में 2 से 3 रुपए का अंतर आ सकता है। विनोद/ 01 मार्च 26