क्षेत्रीय
02-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | गुरु-शिष्य परंपरा संस्थान द्वारा ग्वालियर घराने के मूर्धन्य संगीत। साधक पं. केशवराव राजहंस संगीत मनीषी पद्मभूषण पं. राजन मिश्र स्मृति संगीत एवं अलंकरण उत्सव 10 मार्च को टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अशोक आनंद ने बताया कि ग्वालियर के वरिष्ठ संगीत साधक पं. उमेश कंपूवाले द्वारा गुरुवर पं. केशवराव राजहंस एवं विश्वविख्यात संगीत मनीषी पं. राजन मिश्र स्मृति संगीत एवं अलंकरण उत्सव के अंतर्गत विश्व विख्यात तबला वादक एवं संगीताचार्य पं. किरण देशपांडे को अलंकृत किया जाएगा। साथ ही पं. राजन मिश्र वरिष्ठ कलागुरु सम्मान वरिष्ठ सितार वादक पं. श्रीराम उमडेकर को प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा गुरु वंदना के साथ अहमदाबाद से आने वाली संगीत विदुषी सुश्री विराज अमर शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी, तबले पर ताल संगति गांधार राजहंस एवं हारमोनियम पर राग संगति विवेक जैन करेंगे। कार्यक्रम का समापन पुणे से आए तबला वादक पं. सुप्रीत देशपाण्डे के एकल तबला पं. किरण देशपाण्डे पं. श्रीराम उमडेकर सुश्री विराज अमर पं. सुप्रीत देशपाण्डे वादन से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विश्व विख्यात संगीत साधक पद्मभूषण पं. साजन मिश्र मौजूद रहेंगे, अध्यक्षता स्वदेश के समूह संपादक अतुल तारे करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निगमायुक्त संघ प्रिय, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो.स्मिता सहस्त्रबुद्धे, श्री गंगादास जी की बड़ी शाला के पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवक दास महाराज उपस्थित रहेंगे।