राज्य
02-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक को एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा नेशनल हाईवे-52 पर आज सुबह करीब 8 बजे सुनेरा थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव के पास हुआ जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एक युवक को गंभीर चोटें आने पर एम वाय अस्पताल इन्दौर रैफर किया जबकि दूसरे को मामूली चोटें लगीं। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक गुजरात से सारंगपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे शाकिर अली को नींद आ गई और वह चलती बाइक से नीचे गिर गया। अचानक हुई इस घटना से बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक साहिल अली को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक शाकिर अली को इंदौर रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार जारी है। आनंद पुरोहित/ 02 मार्च 2026