क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


पूर्णिया, (ईएमएस)। पूर्णिया के बैसी थाना इलाके में एक महिला की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश एनएच- 31 पर भौरापुल के पास एक मक्के के खेत में मिली। उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। मृतका की पहचान अनुला देवी (35) के तौर पर हुई, जो मल्हरिया पंचायत के वार्ड-14 में रहने वाले दुखन शर्मा की पत्नी थी। वह फसल में पानी देने के लिए अपने खेत गई थी और वापस नहीं लौटी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर महिला की चाकू मारकर हत्या क्यों की गई, जांच चल रही है, अधिकारी स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। बैसी एसएचओ अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा, मामला चाकू मारने का लग रहा है, और हम आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।