- पार्षद सहित प्रमुख लोगों से होली को लेकर हुई चर्चा कोरबा (ईएमएस) होली के त्यौहार के मद्देनजर कोरबा कोतवाली में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षद मुस्लिम समाज के प्रमुख एवं अन्य निर्माण नागरिक उपस्थित थे। होली के त्यौहार को लेकर सभी से रायशुमारी की गई जिसमें पार्षद तमेश अग्रवाल ने वार्ड नंबर 5 एवं 6 के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की, तो वही पार्षद रवि सिंह चंदेल ने अपने वार्ड पेट्रोलिंग बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर उपस्थित पुलिस अधिकारीयों ने बल के अनुसार यथासंभव पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं अतिरिक्त पुलिस बल लगाने का आश्वासन दिया है। बैठक मे प्रभारी कोतवाल महासिंह धुर्वे, एसआई टांकेश्वर यादव एवं एएसआई चक्रधर सिंह राठौर की उपस्थिति मे बैठक संपन्न हुई। श्री धुर्वे ने अपील करते हुए कहा कि होली शांति पूर्ण ढंग से मनाये मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाये, छोटे बच्चों को वाहन न दें, जबरदस्ती किसी को ग़ुलाल न लगाएं। उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से कहा गया कि अप्रिय स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर पेट्रोलिंग प्रभारी से सीधे संपर्क कर सकते है। पार्षद धनश्री साहू ने अपने समर्थको के साथ प्रभारी टीआई महासिंह धुर्वे एवं एसआई टांकेश्वर यादव को गुलाब फूल देकर होली की शुभकामनायें दी। बैठक मे पार्षद टामेश अग्रवाल, पार्षद रवि सिंह चंदेल, पार्षद धनश्री साहू, पार्षद पति भोलू यादव सहित वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद रफीक मेमन, गुलाम मोहम्मद, मो. अकरम, परविंदर सिंह, ईश्वर पटेल, दुर्गेश शर्मा, पवन कुमार, लक्ष्य चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। 02 मार्च / मित्तल