क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


- समाज की बैठक में लिया सामूहिक निर्णय ब्यावरा(ईएमएस)l यादव समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 अप्रैल को ब्यावरा तहसील के निवानिया गांव में आयोजित किया जाएगा। विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को समाज की जिला स्तरीय बैठक सुठालिया रोड़ स्थित यादव धर्मशाला में आयोजित की गई। वर वधु की आयु पूर्ण होने के बाद ही सम्मेलन में शादी करने के लिए पंजीयन करवाया जाएगा। बैठक में लक्ष्मीनारायण यादव, सुरेश यादव, राजेश यादव, दिनेश यादव, गोकुल यादव, प्रहलाद यादव, रामेश्वर यादव, गुलाबसिंह यादव, रामप्रसाद यादव, बद्रीलाल यादव, राधेश्याम यादव, ओंकारसिंह यादव, रमेश यादव, कमल यादव, सरपंच प्रेमनारायण यादव के पास में विवाह सम्मेलन के लिए रसीद कट्टा रहेगा। बैठक में रामगोपाल यादव, सुरेश यादव, सत्यनारायण यादव, रमेश यादव, जनपद सदस्य लखन यादव, छगनसिंह यादव, बाबूलाल यादव, संजय यादव, हरिओम यादव, डा. मोहन यादव के साथ समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे। -निखिल/ब्यावरा/2/3/2026