क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


ब्यावरा(ईएमएस)| गत दिवस सुठालिया थाने में होली, रंगपंचमी और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार दोजीराम अहिरवार उपस्थित रहे। पुलिस ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से त्यौहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की गई। बैठक में बताया गया कि नगर में होलिका दहन सोमवार-मंगलवार की रात में एक दर्जन स्थानों पर किया जाएगा। साथ ही धुलेड़ी 4 मार्च को व रंगपंचमी 8 मार्च को मनाई जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी परंपरागत गैर का आयोजन किया जाएगा। 16 मार्च को जामा मस्जिद में जलशा का प्रोग्राम होगा व 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। बैठक में टीआई अनिल राहोरिया, गिर्राज लोधी, भाजपा नेता अशोक अग्रवाल, पार्षद आकाश अग्रवाल, ओम पालीवाल, बीजेपी जिला मंत्री माधवी परमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पालीवाल, पदम सिंह लोधी, सदर हाजी अब्दुल गफ्फार खान, छुट्टू, राजा खान, दिनेश वर्मा, अखिलेश, दूला शाह, बीके तिवारी, कामेश नामदेव, मुकेश नामदेव, ओम कुशवाह, रामू चौरसिया, अतुल विश्वकर्मा, कुल दीप राठौर, आशीष दुबे मौजूद रहे।-निखिल/ब्यावरा/2/3/2026