क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई के अँधेरी स्थित एमआईडीसी पुलिस ने अंधेरी ईस्ट की एक सड़क पर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में 46 साल के पति को गिरफ्तार किया। दरअसल पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी राजेश छत्रे ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी । यह घटना मरोल के साग बाग रोड पर हुई। पुलिस ने कहा कि छत्रे ने अपनी पत्नी का हाथ पकड़ा और उसे धमकी दी कि वह उसे जिन्दा नहीं छोड़ेगा। फिर उसने अपने साथ लाया हुआ चाकू निकाला और कई बार चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। एफआईआर दर्ज होने के बाद, छत्रे को हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि वह पवई में रहता है। पुलिस ने कहा कि यह जुर्म पहले से सोचा-समझा लगता है क्योंकि वह चाकू साथ लाया था। बहरहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। संजय/संतोष झा- ०२ मार्च/२०२६/ईएमएस