क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | रंगों के त्यौहार होली पर जनसंपर्क विभाग की ओर से भी सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनायें और बधाई प्रेषित की गई है। प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े हुए सभी भाईयों को रंगों का त्यौहार मुबारक हो और सभी उत्साह और उमंग के साथ होली मनाएँ। उप संचालक जनसंपर्क मधु सोलापुरकर एवं जनसंपर्क विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से सभी पत्रकार साथियों को होली पर्व की शुभकामनायें ।