धार (ईएमएस)। शासकीय आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धार के प्राचार्य श्री विजय कुमार जी मालवीय का अधिर्वार्षिकी पूर्ण होने पर सेवा निवृत्ती बिदाई समारोह विद्यालय परिवार के द्वारा स्थानीय रुद्राक्ष होटल में दिनांक 28/ 2/ 2026 को आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त महोदय श्री नरोत्तम जी वरकड़े , विशेष अतिथियों में सहायक संचालक जनजातिय कार्य विभाग धार के श्री आनंद जी पाठक ,जिला शिक्षा अधिकारी धार श्री केशव वर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीण शर्मा उपस्थित थे ।श्री मालवीय जी के परिजन में पूजनीय माताजी एवं परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे ।अतिथियों का स्वागत संस्था के श्रीमती भारती तिवारी ,श्री राकेश चौधरी ,श्री राजेश पाटील, श्री शोभाराम जमरा ,श्री विजय व्यास ,श्रीमती आशा जैन ,श्रीमती नीता शर्मा द्वारा किया गया ।श्री विजय मालवीय जी के जीवन का परिचय श्रीमती अंजलि उज्जैनकर द्वारा किया गया । उद्बबोधन श्रीमती आशा जैन एवं श्रीमती नीता शर्मा ने दिया ।प्रशस्ति पत्र का वाचन श्रीमती भारती तिवारी के द्वारा किया गया। संचालन श्री संजय चौधरी के द्वारा किया गया। उपस्थित समस्त अतिथियों ने श्री मालवीय जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। श्री मालवीय जी ने अपने उद्बोधन में शिक्षा जगत की और उन्नत बनाने की प्रेरणा दी ।संस्था की ओर से श्री मालवीय जी को शाल, श्री फल, प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।आभार श्रीमती आशा जैन के द्वारा किया गया। ईएमएस / 02/03/2026