भिंड ( ईएमएस ) | सहायक अधीक्षक सब जेल गोहद ने बताया है कि दिनांक 05 मार्च 2026 को सब जेल गोहद जिला भिण्ड में परिरूद्ध बंदियों की उनकी माता बहनों से मुलाकात कराने एवं टीका कराने हेतु प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात करायी जावेगी, इसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं कि मुलाकात हेतु बंदियों की बहनों के नाम दिनांक 05 मार्च 2026 को प्रातः 08:30 से 12:30 तक लिखे जावेंगे तथा उन्हीं बहनों की मुलाकात दिन में दोपहर 01:00 बजे तक कराई जावेगी। मुलाकात हेतु आने वाली बहनों से अनुरोध है कि जेल की सुरक्षा एवं जेल नियमों को दृष्टिगत रखते हुए वे अपने साथ कोई भी प्रतिबंधित सामग्री जैसे-मोबाइल, मादक पदार्थ आदि साथ लेकर न आवें। मुलाकात पर आने वाली बहनों से अनुरोध है कि बाहरी सामग्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी, वे अपने साथ किसी भी प्रकार की बाहरी सामग्री लेकर न आवें भाईदूज हेतु कुमकुम, अक्षत आदि की व्यवस्था सब जेल गोहद प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जावेगी। मुलाकात पर आने वाली बहनों से अनुरोध है कि मुलाकात में सहयोग प्रदान करें, क्योंकि सभी बहनें सीसीटीव्ही कैमरों की निगरानी में रहेगी और उनके द्वारा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति निर्मित करने पर जेल नियमों के तहत कार्यवाही के लिए भागी रहेंगी।