राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। द्वारका में एक दोस्त ने सोने की अंगूठियों और पैसों के लालच में अपने साथी, कैंटीन संचालक अनुरूप गुप्ता की बेरहमी से हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाई। दिल्ली पुलिस के द्वारका जिला की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली। मृतक की पहचान 48 वर्षीय अनुरूप गुप्ता के रूप में हुई है, जो द्वारका में कैंटीन चलाते थे। उनका शव तीन प्लास्टिक बैग में बंद हालत में यमुना नदी में मथुरा के पास मिला था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/02/मार्च/2026