क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के टिकरी नेताजी सुभाष विहार में सोमवार सुबह एक गोदाम में भीषण आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विसेज को सूचना मिलते ही 15 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अधिकारियों ने किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की खबर नहीं दी है। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/02/मार्च/2026