क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। मार्च माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान जन-गण-मन का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। सामुहिक गान में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, सचिव एम. रघुराज, सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे। हरि प्रसाद पाल 02 मार्च, 2026