क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


- आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरणा का मामला दर्ज जबलपुर, (ईएमएस)। बेलबाग थाना अतंर्गत भानतलैया में आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित कर शारीरिक व मानसिक रुप से परेशान करने वाले पति, सास व जेठ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं| मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि जेठ बुरी नीयत रखता था और सास खाने के लिए नहीं देती थी और पति शराब पीकर मारपीट करता था| इन्ही सब प्रताड़नाओं से तंग आकर शालू ने शादी के सात साल बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| बेलबाग पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार भानतलैया निवासी 28 वर्षीय श्रीमति शालू ने गत शाम लगभग 3.30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| जांच के दौरान मृतिका श्रीमति शालू उर्फ शालिनी सोनकर के मायके पक्ष ने अपने बयान में बताया कि शालू सोनकर की शादी वर्ष 2018 में भानतलैया बेलबाग निवासी मोहित उर्फ कंजा सोनकर के साथ हुयी थी| पति मोहित सोनकर द्वारा प्रतिदिन शराब का सेवन कर शालू के साथ गाली गलौज कर मारपीट करना, मायके जाने के लिये कहना एवं खाने के लिये कुछ नहीं देना एवं जेठ संजू सोनकर द्वारा गालीगलौज करना, बुरी नियत से शालू को देखना एवं जबरदस्ती करने का प्रयास करना, सास बेबी सोनकर द्वारा पैसों की मांग करना, पैसे नहीं देने पर गाली गलौज करते हुये मारपीट कर घर से निकालने की धमकी देना तथा घटना से पूर्व आत्महत्या के लिये उकसाया जाता था, जिससे परेशान होकर श्रीमति शालू सोनकर ने घर के सीलिंग पंखा से दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने आरोपी पति मोहित उर्फ कंजा सोनकर, सास बेबी सोनकर, जेठ संजू सोनकर, बंटी सोनकर के विरूद्ध धारा 108 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 02 मार्च 2026