क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। गोराबाजार और हनुमानताल में मारपीट की दो वारदातें सामने आई है| मारपीट की इस वारदातों में दो युवक घायल हो गए| गोराबाजार पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूरी बाई का बगीचा गोराबाजार निवासी 29 वर्षीय श्रीकांत राव गत शाम लगभग 7.30 बजे भूरी बाई का बगीचा अन्ना पान ठेला के पास खड़े होकर क्रिकेट मैच देख रहा था तभी मोहल्ले का करन मलिक उससे शराब पीने के लिए 500 रुपए की मांग करने लगा, मना करने पर गालीगलौज व मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296ए, 115(2), 119(1), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी तरह हनुमानताल में नालबंद मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद फिरोज खान गत शाम लगभग 4.15 बजे मंडी जा रहा था तभी नया पुल के पास निवासी दानिश ने बरियातले में के पास फिरोज खान को दम दी और गालीगलौज कर पाईप से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 118(1), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 02 मार्च 2026