क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


- सिहोरा, मझगवां और गोरखपुर में हादसे जबलपुर, (ईएमएस)। सिहोरा, मझगवां और गोरखपुर में तीन सड़क दुर्घटना का मामला प्रकाश में आया हैं| इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए जिनमें एक महिला भी शामिल हैं| घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं| सिहोरा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगाचौक रानीताल निवासी 30 वर्षीय हलवाई रामकृपाल भवेदी गत सुबह खाना बनाने के लिए अपनी बाईक में विद्या बाई को बैठाकर तथा दूसरी बाईक में दोस्त हेमंत के साथ विद्या बाई की बेटी शालू बाई के साथ स्लीमनाबाद गए थे| जहां से वापस आते समय रात लगभग 11.30 बजे बरगी नहर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड एल 4615 के चालक ने उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे रामकृपाल और विद्या बाई मोटर सायकल सहित गिर गये और दोनों को हाथ पैर, सिर में शरीर में चोट आ गई| विद्यावाई को ज्यादा चोटें आने से हेमंत मरावी एवं शालू बाई के साथ उपचार हेतु जबलपुर भिजवाया है। इसी तरह मझगवां में गुरुनानक वार्ड पनागर निवासी 36 वर्षीय रवि चौधरी गत दिवस अपनी साथी शुभम विश्वकर्मा, राजेश यादव के साथ दो मोटर सायकल से प्रतापपुर मझगवां बढ़ई का कार्य करने का पेमेंट लेने गये थे| जहां से रमखिरिया तालाब मेन रोड से जबलपुर की ओर जाते समय पीछे से आ रही बुलट मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन आर 9412 के चालक ने शुभम विश्वकर्मा की मोटर सायकल में टक्कर मार दी, जिससे शुभम विश्वकर्मा एवं राजेश यादव मोटर सायकल सहित नीचे गिरकर घायल हो गए| दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी प्रकार गोरखपुर में सदर केंट निवासी 25 वर्षीय अभिषेक सिंह जाटव गत रात लगभग 11.55 बजे सीनियर एडवोकेट के आफिस इंद्रपुरी कालोनी गौरीघाट से अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन एफ 1541 से घर जा रहा था जैसे ही जॉनसन स्कूल के सामने कटंगा पहुंचा तभी कार क्रमांक एमपी 20 जेड ए 6000 के चालक ने उसकी मोटर सायकल में साईड से टक्कर मार दी, जिससे वह मोटर सायकल सहित नीचे गिरकर घायल हो गया| इस दौरान उसकी उसकी सिल्वर की अंगूठी भी गिर गई है तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गयी है। पुलिस ने सभी आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 02 मार्च 2026/ 05.34