क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। भेड़ाघाट थाना अतंर्गत डाउन ट्रेक पर कछपुरा भेड़ाघाट के बीच सिलुआ के पास ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| भेड़ाघाट पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात लगभग 8 बजे डाउन ट्रेक पर कछपुरा भेड़ाघाट के बीच सिलुआ के पास ट्रेनन से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई, जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष की होगी| रेलवे स्टेशन गैंगेमेन सुशील रजक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| अज्ञात मृतिका की शिनाखत्गी के प्रयास जारी हैं। सुनील साहू / मोनिका / 02 मार्च 2026/ 05.35