क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


- नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ मे श्रध्दालुओ ने सप्तम दिवस विधी विधान से 7 महा अर्घ किए समर्पित सीहोर (ईएमएस)। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे अष्टानहिका का महापर्व के पावन अवसर पर परमपूज्य समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज वर्तमान आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 अक्षय सागर जी महाराज एवं नवाचार मुनि श्री उपसम सागर जी महाराज की असीम कृपा और आशीर्वाद से 24 फरवरी से 4 मार्च तक सात दिवसीय सिद्धपुर की नगरी में सिद्धों की आराधना करते हुए नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट समिति के तत्वाधान मे सकल जैन समाज द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के सप्तम दिवस श्रावक श्राविकाओ ने भक्ति भाव से 7 महा अर्घ समर्पित कर सिध्दो की आराधना कर धर्म लाभ अर्जित किया जिसमें सकल समाज ने अपने पुण्य को उदय करते हुए शुभारंभ किया। जिसमें बहुत से लोगों ने अपनी चंचल लक्ष्मी का उपयोग करते हुए चतुर्दशी के महत्व पूर्ण दिवस अभिषेक शांति धारा करने का प्रथम सौभाग्य विमल कुमार, सुनील कुमार, विशाल, विजय टोनी , शिलांग, अरनव, विवान जैन लिलेहरिया परिवार को तथा दिव्तीय अभिषेक अमृतपाल जैन जावड़िया वालो को प्राप्त हुआ। प्रति दिन प्रातः 6:30 बजे से मंगलाष्टक और अभिषेक शांतिधारा नित्य नियम पूजन अर्चना नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान पंडित कपिल जैन के निर्देशन मे श्रध्दालुओ ने भक्ति भाव धार्मिक अनुष्ठान कर रहे है ।दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट समिति अध्यक्ष अजय जैन ने समस्त श्रध्दालुओ से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या मे पुनीत धार्मिक अनुष्ठान मे उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करे। विमल जैन ईएमएस /02/03/2026