राज्य
02-Mar-2026


सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध, ड्रोन से होगी निगरानी, फ्लैग मार्च किया जबलपुर, (ईएमएस)। होली पर्व की धुरेडी और रमजान माह के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए है| किसी को भी नियमों के उल्लघंन करने की इजाजत नहीं दी जाएगा| बिना अनुमति के आयोजन नहीं होंगे, वहीं प्रशासन द्वारा निर्धारित रुट से ही होली के जुलूस निकाले जायेंगे| पुलिस ने सभी के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है| संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया हैं वहीं धुरेडी की पूर्व संध्या पर पुलिस ने तमाम संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया है| आज ड्रोन के जरिए संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी| पुलिस ने तमाम सुरक्षा के इंतजाम कर रखे है| डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध................ डीजे साउंड बाक्स पर पूरी तरह से धुरेड़ी के दिन प्रतिबंध लागू रहेगा। जहां कहीं सांस्कृतिक आयोजन होंगे वहां भी दो से अधिक साउंड बाक्स वह भी सशर्त अनुमति के साथ लगाये जा सकते हैं। शराब के नशे में वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई............ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी और जगह-जगह स्टापर लगाकर वाहन रोके जाएंगे और ब्रेथ एनेलाइजर से मुंह सूंघे जायेंगें। जो भी शराब पीकर वाहन चलाते मिलेगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। होली पर बाहर से 3 कंपनियों का एक हजार से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया है। 140 फिक्स प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। जबकि 60 पेट्रोलिंग मोबाईल शहर में भ्रमण करेंगी। जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी शहर में पेट्रोलिंग कर स्थिति का जायजा लेंगे। ह़ुडदंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। हुड़दगिंयो से सख्ती से निपटा जायेगा........... पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि होली एवं रमजान के जुमे त्यौहार में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व फोर्स, अश्रु गैस दल, पुलिस कंट्रोल रूम में मौजूद रहेगा जो सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचेगा। इसके अलावा 3 सवारी बैठाकर बे-लगाम रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। जगह-जगह स्टापर लगाकर वाहनों को रोककर चैकिंग की जाएगी और शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर सख्ती की जाएगी। शहर में 140 स्थानों पर फिक्स पाइंट बनाये गये है जहां 1-4 का पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं प्रत्येक थाना क्षेत्र में 4- 4मोबाईल पार्टियां बनायी गई है, जो अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करेंगी। सुनील साहू / मोनिका / 02 मार्च 2026/ 06.49