राज्य
02-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी राजा की पत्नी सोनम की फेरों वाली साड़ी होलिका दहन में जलाने का मृतक राजा रघुवंशी के परिवार ने निर्णय लिया है। उनका कहना है कि यह बुराई और विश्वासघात के अंत का प्रतीक होगा। सोनम तो जेल में है उसे सजा कानून देगा, लेकिन उसकी साड़ी और उससे जुड़ी बुरी यादों को हम आज आग के हवाले करेंगे। यह वही साड़ी है जो सोनम ने शादी के समय पहनी थी। मृतक राजा के परिजनों के अनुसार इस कदम के जरिए वे अपने बेटे के साथ हुए विश्वासघात और दर्द को प्रतीकात्मक रूप से खत्म करना चाहते है। ज्ञात हो कि राजा रघुवंशी की मई 2025 में हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में उसकी पत्नी सोनम और अन्य आरोपी जेल में है। आनंद पुरोहित/ 02 मार्च 2026