राज्य
जबलपुर, (ईएमएस)। फाल्गुनी पूर्णिमा को श्री चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य हुआ था। श्री चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव पर नव दिवसीय प्रभातफेरी और पूर्णिमा को श्री गौरांग हरि का अभिषेक, सुन्दर काण्ड पाठ हुआ। इस अवसर पर हरे राम संकीर्तन यात्रा निकाली गई| गली गली में राधे रोध, होली खेल रहे बांके बिहारी की धुन सुनाई दी| भक्तों ने पुष्प वर्षा कर लड्डू गोपाल, श्री चैतन्य महाप्रभु की पूजा अर्चना की। यात्रा पर स्वामी गिरिजानंदन महाराज, पार्षद प्रतिभा भापकर, पार्षद वर्षा सेन, संतोष अग्रहरि सत्य प्रकाश सराफ देवव्रत सोनी आदि शामिल रहे। सुनील साहू / मोनिका / 02 मार्च 2026/ 07.01