राज्य
02-Mar-2026


ग्रहण-काल में मंदिरों के पट बंद रहेंगे जबलपुर, (ईएमएस)। इस साल होली पर खग्रास-चंदग्रहण का साया नजर आयेगा। 3 मार्च धुरेंडी के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा| ग्रहण को लेकर धुरेंडी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है| ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के समय रंग खेलने की मनाही है लेकिन परंपरा अनुसार धुरेंडी के दिन खेलने वालों का मत भी प्रभावी है| कुछ लोग 3 को तो कुछ लोग 4 को धुरेंडी मना रहे हैं| पूरे देश सहित मध्य प्रदेश व जबलपुर में भी यह ग्रहण देखा जायेगा। ग्रहण की सूतक वेध सुबह 6 बजकर 23 मिनिट से प्रारंभ हो जाएगा और ग्रहण को मोक्ष शाम 6 बजकर 47 मिनिट पर होगा। ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनिट से प्रारंभ होगा ग्रहण का मध्यकाल 4 बजकर 5 मिनिट तक रहेगा, जिसका मोक्ष शाम 6 बजकर 47 मिनिट पर होगा। ग्रहणकाल में मूर्ति स्पर्श और दर्शन दोनों नहीं किये जाते। लिहाजा आज होली धुरेडी का पर्व 4 मार्च को मनाया जायेगा| सभी मंदिरों में सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक पट बंद रहेंगे। ग्रहण मोक्ष के बाद रात्रि 8 बजे से हवन पूजन प्रारंभ होंगे। ज्योतिषाचार्य पं. पी.एल. गौतमाचार्य ने बताया कि ग्रहण मघा नक्षत्र सिंह राशि पर प्रभावशाली रहेगा। 1996 में होली पर चंद्रगहण का योग बनने के 30 साल बाद 2026 में फिर होली के दिन ही चंद्रग्रहण पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि राशिवार ग्रहण का प्रभाव इस तरह रहेगा| मेष राशि.......... इस सप्ताह मेष राशि के स्वामी मंगल कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मेष राशि वालों की धन की स्थिति बेहतर होगी. कामकाज में आपको सफलता मिलेगी. जो लोग अपने काम में पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत कर रहे हैं, उन्हें अच्छे रिजल्ट अवश्य मिलेंगे| वृष राशि........... वृष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. अटके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. जो लोग जॉब करते हैं, करियर में उनकी स्थिति और मजबूत होगा| मिथुन राशि.......... मिथुन राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा. मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में जो बाधाएं आ रही थीं, वो दूर होंगी. जो लोग जॉब करते है... उनकी उन्नति होगी. जो लोग बिजनेस करते हैं, उनका मुनाफा बढ़ेगा| कर्क राशि.......... कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मन की चिंता को कम करने वाला है. धन की स्थिति में सुधार होगा. लेकिन साथ ही साथ इस सप्ताह आपके खर्चे भी भी बढ़ेंगे. अपने बजट को ध्यान में रखकर ही पैसा खर्च करें सिंह राशि....... इस सप्ताह साल का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगेगा. सिंह राशि वाले इस सप्ताह पूरे धैर्य से कार्य करें. अपने मन में किसी भी तरह का शक न पालें. करियर के क्षेत्र में संभलकर कार्य करने की आवश्यकता होगी. व्यापार में जल्दबाजी में कोई फैसला न करें. सोच समझकर डिसीजन लेना होगा| कन्या राशि....... कन्या राशि के स्वामी बुध कुंभ राशि में विराजमान हैं. कुंभ राशि में बुध सूर्य, मंगल, शुक्र और राहु के साथ युति कर रहे हैं. इस सप्ताह अपने काम सोच-समझकर करें. काम में जल्दबाजी न दिखाएं. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से किसी खास विषय पर चर्चा होगी. करियर के क्षेत्र में संभलकर चलने की सलाह है. तुला राशि........ तुला राशि वालों को मेहनत का फल इस सप्ताह मिलेगा. आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे. शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी. करियर के क्षेत्र में अपनी स्थिति को बेहतर करने के लिए आप प्रयास करेंगे. वृश्चिक राशि......... वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के साथ युति कर रहे हैं. वृश्चिक राशि वाले अपने प्रॉपर्टी से संबंधित फैसले इस सप्ताह न लें. चाहे प्रॉपर्टी खरीदना-बेचना हो या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम हो, इस सप्ताह न करें. . धनु राशि........... धनु राशि वाले इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे. कोई न कोई काम लगा रहेगा. इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी. आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा. मकर राशि.......... मकर राशि के स्वामी शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं. मकर राशि वाले इस सप्ताह अपने काम पूरी प्लानिंग के साथ करें. किसी भी काम को टालना नहीं है चाहे आलस्य की वजह से या और कारणों की वजह से काम डिले न करें. अपने कार्य समय से सिस्टमैटिक तरीके से पूरा करते चले जाएं. व्यापार में आपकी स्थिति और भी ममजबूत होगी. कुंभ राशि........ कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव मीन राशि में विराजमान है. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत से आगे बढ़ना होगा. मेहनत से मन चुराने वालों को इस सप्ताह निराशा का सामना करना पड़ेगा. मीन राशि........ मीन राशि वालों को इस सप्ताह पूरी प्लानिंग के साथ अपना कार्य करना है. किसी भी काम में बहुत ज्यादा जल्दबाजी दिखाना उचित नहीं होगा. करियर मेंध्यान देने से ही सफलता मिलेगी ग्रहण सिंह राशि पर आ रहा है इसलिए सिंह राशि वालों को ग्रहण देखना वर्जित है। मोक्ष ग्रहण के बाद नर्मदा के तट पर स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर घाटों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध की आवश्यकता है। सुनील साहू / मोनिका / 02 मार्च 2026/ 07.04