क्षेत्रीय
02-Mar-2026


- घटना दिनांक से ही फरार था आरोपी न्यायालय द्वारा जारी किया गया था गिरफ्तारी वारण्ट भोपाल(ईएमएस)। दिनांक-01/03/2026 – को थाना ईटखेड़ी जिला भोपाल देहात के अपराध क्र.444/2025 धारा -296(b),115(2),109(1),3(5),61(2) बीएनएस ईजाफा धारा 25(1बी),25,27 आर्म्स एक्ट में घटना दिनांक-13/12/2025 से ही फरार चल रहे फरार आरोपी परवेज उर्फ नाटु पिता एनुअल खान नि.नव बहार कालोनी थाना स्टेशन बजरिया भोपाल को आज दिनांक 02/03/2026 को हबीबिया तिराहे के पास से हिकमत अमली से पकड़कर थाने लाया गया जिसकी फोटो खीचकर पीडित की मां को व्हाटसएप पर भेजकर तस्दीक कराई जिसने बताया यही आरोपी परवेज है। बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी ईंटखेड़ी को सूचना दी गई जिसे थाना ईंटखेड़ी पुलिस को सुपुर्द किया गया । सराहनीय भूमिका - एस.एच.ओ. निरीक्षक श्रीमति शिल्पा कौरव,उनि जय नारायण रघुवंशी,आर 3378 प्रेम शंकर चौरे । जुनैद / हरि / 02 मार्च, 2026